‘पूर्णा’ के प्रचार के लिए आसमान तक पहुंचे राहुल बोस

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। ‘पूर्णा’ के प्रचार को बढ़ावा दे रहे अभिनेता-निर्देशक राहुल बोस ने एक बजट यात्री वाहक विमान के साथ करार किया है।

एक बयान में मंगलवार को इंडिगो के साथ गठबंधन की घोषणा की गई थी। हवाईहड्डे की यात्री बस पोस्टर ले जाएगी और अन्य चीजें समय पर तैयार की जा रही हैं।

राहुल बोस को उम्मीद है कि यह साझेदारी आजीवन दोस्ती में परिवर्तित होगी। ‘पूर्णा’ राहुल बोस द्वारा निर्देशित और निर्मित है।

‘पूर्णा’ एक किशोर लड़की के जीवन पर बनी कहानी है, जो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है।

राहुल बोस प्रोडक्शंस, राय मीडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित और अमित पाटनी द्वारा सह-निर्मित ‘पूर्णा’ 31 मार्च को रिलीज होगी।

राय मीडिया के संस्थापन पटानी ने कहा, “जब राहुल ने एयरलाइन के साथ गठजोड़ करने का सुझाव दिया तो हम तुरंत तैयार हो गए। उनकी व्यावसायिकता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता और ‘गर्ल पावर’ की पहल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक प्राकृतिक, पारस्परिक रूप से उत्पादक भागीदारी होगी।”

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘कबाली’ का एयरएशिया इंडिया भागीदार बनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493