नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। एयर कंडिशनर बनाने वाली कंपनी-डाएकिन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के नौवें संस्करण के लिए दूसरे साल अपना करार कायम रखा है। सोमवार को इस बात की घोषणा की गई।
डाएकिन इंडिया के प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने एक बयान में कहा, “क्रिकेट भारत में धर्म है और आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग। डेयरडेविल्स के साथ हमारी यह साझेदारी युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।”
उन्होंने कहा, “लगातार दूसरे साल डेयरडेविल्स का प्रायोजक बनाने से हम काफी खुश हैं। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी पूरे भारत में हमें लोगों से जुड़ने में मदद करेगी।”
डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने इस मौके पर कहा, “हमारे ऊपर लगातार दूसरे साल भरोसा करने के लिए हम डाएकिन को धन्यवाद देते हैं। मुझे विश्वास है कि इस साझेदारी से दोनों को फायदा होगा और दोनों ही भारत में खेल को बढ़ावा देने का काम करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath