बार्सिलोना, 21 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने ला लीगा में विलारियल के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के बाद भी लीग में अपनी बढ़त कायम रखी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना को एटलेटिको मेड्रिड के स्पोर्टिग गिजोन के खिलाफ मिली हार से फायदा हुआ है।
पहले हाफ में इवान राकिटिक और नेमार के पेनल्टी गोल के कारण टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में विलारियल को मैच में वापसी का मौका मिला जिसे उसने पूरी तरह भुनाया।
विलारियल की तरफ से केड्रिक बाकाम्बु में टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद बार्सिलोना में जिरार्ड पीके की जगह आए जेरेमि मैथ्यू ने अपने ही गोल में गेंद डाल विलारियल को फायदा पहुंचाया।
वहीं, एटलेटिको को स्पोटिर्ंग गिजोन ने 1-2 से शिकस्त दी उसे झटका दिया।
रियल मेड्रिड ने अपने मैच में सेविला को 4-0 से शिकस्त दी। टीम की तरफ से करीम बेंजेमा, गेरेथ बेल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जेसे ने गोल किए।
सेल्टा विगो ने वेलेंसिया को 2-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath