नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम- दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर नियुक्त किए गए हैं। वहीं पैडी एपटॉन को टीम ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
द्रविड़ टीम के सहयोगी स्टाफ जुविन बरुचा (तकनीकि निदेशक), श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण आमरे (बल्लेबाजी सलाहकार), टी.ए.शेखर (गेंदबाजी सलाहकार) के साथ जुड़ेंगे।
द्रविड ने इस पर कहा, “मैं दिल्ली को नए स्तर पर ले जाने की चुनौती को लेकर काफी खुश हूं। मैं टीम के मकसद और उसकी ऊर्जा से काफी प्रभावित हूं। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने को पूरी तरह तैयार हूं।”
उन्होंने कहा, “सहयोगी स्टाफ की तरह ही मैं भी जानता हूं कि फ्रेंचाइजी की अपने समर्थकों के प्रति क्या प्रतिबद्धाताएं हैं। मैं एक अच्छी टीम बनाने और समर्थकों को गर्व करने का मौका देने की कोशिश करूंगा।”
द्रविड, एपटॉना और बरुचा की तिकड़ी इससे पहले आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ थी, जिसे दो सत्र के लिए आईपीएल से निलंबित कर दिया है।
द्रविड 2014 में राजस्थान के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके बाद ही उन्होंने टीम के मेंटर का पद संभाला था।
एपटॉन, बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम- सिडनी थंडर के भी कोच रह चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath