नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास को दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी ज्यां पॉल ड्यूमिनी के स्थान पर इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल किया गया है।
आस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और सात टी-20 मैच खेल चुके हिल्फेनहास ने हालांकि 2012 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। 34 साल के हिल्फेनहास बीते दो संस्करणों में दो फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
इसी तरह केरल के बल्लेबाज विष्णु विनोद को लोकेश राहुल के स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में शामिल किया गया है। राहुल कंधे में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।
इसी बीच, तमिलनाडु के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने अपने साथ जोड़ा है। वह भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का स्थान लेंगे। सुंदर अंडर-19 स्तर पर भारत के लिए खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath