पंचकुला, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो महिला शिष्यों के यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया।
सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच फैसला सुनाया। अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी।
चंडीगढ़ से लगे हरियाणा के पंचकुला शहर में अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के समय डेरा प्रमुख मौजूद थे। इस दौरान शहर में हजारों की संख्या में बाबा समर्थकों व हजारों सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी रही।
सभी तरह की धमकियों व दबाव के बावजूद दुष्कर्म की पीड़िताएं करीब 15 साल तक अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अपने दुष्कर्म व यौन शोषण के आरोपों पर अडिग रहीं।
dharmpath.com dharmpath