डेरा प्रमुख ने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की

चंडीगढ़, 24 अगस्त (आईएएनएस)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने सीबीआई की अदालत के फैसले से पहले अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की गुरुवार को अपील की। सीबीआई की विशेष अदालत शुक्रवार को डेरा प्रमुख से संबद्ध दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाएगी।

पेश होने या नहीं होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे।

गुरमीत राम रहीम सिंह ने ट्वीट किया, “मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। मेरी पीठ में दर्द होने के बावजूद मैं कानून का पालन करूंगा और हर हाल में अदालत जाऊंगा।”

उन्होंने अपने अनुयायियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर पर विश्वास करता हूं। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।”

हरियाणा के पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को फैसला देगी जिसमें डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी हैं। इस दौरान गुरमीत राम रहीम को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

मामले की सुनवाई 2007 से चल रही है।

गुरमीत राम रहीम के पंजाब व हरियाणा व दूसरे राज्यों में लाखों अनुयायी हैं। गुरमीत राम रहीम पर उनकी पूर्व महिला अनुयायी ने डेरा शिविर में उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है। यह चंडीगढ़ से 260 किमी दूर है।

उनके लगभग दो लाख अनुयायी पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से पंचकुला और आस-पास के स्थानों में पहुंच गए हैं, जिससे हिंसा होने की आशंका जताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493