रोहतक, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा खराब स्वास्थ्य की शिकायत के बाद शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम रोहतक के सुनारिया जिला जेल गई और उसकी स्वास्थ्य जांच की।

यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राम रहीम किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य जांच के लिए पांच डॉक्टरों का समूह जेल परिसर गया था।
सुरक्षा कारणों से रोहतक शहर में एहतियातन खासकर पीजीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने शनिवार को उसकी जांच की और उसे स्वस्थ पाया। डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि अभी तत्काल उसे अस्पताल ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।
इससे पहले राम रहीम ने 28 अगस्त को सजा सुनाए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य की शिकायत की थी लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे स्वस्थ्य पाया था।
उल्लेखनीय है कि राम रहीम दुष्कर्म के दो मामलों में 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा काट रहा है।
dharmpath.com dharmpath