डेरा प्रमुख पंचकुला पहुंचे (लीड-1)

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह यौन दुष्कर्म मामले पर सुनवाई के लिए पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुक्रवार दोपहर पंचकुला पहुंच गए।

अदालत परिसर के पास हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा के पास अपने मुख्यालय से शुक्रवार सुबह पंचकुला अदालत के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ कारों का भारी काफिला भी रहा।

डेरा प्रमुख पर उनकी एक पूर्व शिष्या द्वारा दुष्कर्म का आरोप संबंधी मामले पर उन्हें निजी तौर पर अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए थे।

सीबीआई की विशेष अदालत 15 साल पुराने इस मामले में शुक्रवार दोपहर लगभग 2.30 बजे फैसला सुनाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493