डेरा प्रमुख मामला : केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा की स्थिति का जायजा लिया

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दुष्कर्म मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ फैसले से पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

एक अधिकारी ने बताया, “गृह मंत्रालय ने हरियाणा और पंजाब की स्थिति और फैसले के ऐलान के बाद किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दोनों राज्यों द्वारा उठाए जाने वाले सुरक्षा कदमों का जायजा लिया।”

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में अर्धसैनिक बलों की 200 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा मंत्रालय ने आपातकाल की स्थिति में 50 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तैयार रखा है।

डेरा प्रमुख अपनी एक पूर्व शिष्या द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप संबंधी मामले में चंडीगढ़ के पास पंचकुला की सीबीआई अदालत में पेश होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493