डेल्ही डायनमोज ने ब्राजील के डॉस सांतोस को बरकरार रखा

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनमोज एफसी ने बुधवार को युवा ब्राजीलियाई खिलाड़ी गुस्तावो मारमेंटिनी डॉस सांतोस को दूसरे सत्र के लिए भी टीम में बरकरार रखने का फैसला किया।

डॉस सांतोस ब्राजीलियाई क्लब एटलेटिको पैरानेंस के साथ सत्र बिताकर वापस दिल्ली लौट आए।

डॉस सांतोस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “मैं फिर से दिल्ली डानमोज का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। पिछले सत्र की कुछ अच्छी यादें मेरे साथ अभी भी हैं। खेल प्रशंसकों ने मुझे सच में काफी सम्मान दिया और मैं दोबार उन्हें खेल का लुत्फ देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

डॉस सांतोस पहले सत्र में डायनमोज के मुख्य स्कोरर रहे। उन्होंने डानमोज द्वारा पहले सत्र में किए गए कुल गोलों का एक तिहाई अकेले किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493