डेविड बोवी ने की थी पत्नी को मारने की कोशिश?

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत गायक डेविड बोवी की पूर्व पत्नी एंजी का आरोप है कि उन्होंने एक बार उनकी जान लेने की कोशिश की थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 66 वर्षीया मॉडल एंजी ने उस दिन को याद किया जब बोवी ने नशे में उन्हें मारने की कोशिश की थी। एंजी 1970 से 1980 तक बोवी की पत्नी रहीं।

‘द सन’ समाचारपत्र ने उनके हवाले से कहा, “यह बेहद डरावना था। हम लॉस एंजेलिस में उस घर में थे जो कोरिन श्वाब (बोवी की सहायक व प्रेमिका) ने हमारे लिए देखा था। डेविड बहुत नशे में थे। मैंने कोरिन से बहुत बेरुखी से पूछा कि तुमने जमैका जाने के लिए कितना सामान इकट्ठा कर लिया है। डेविड वहां रिकॉर्डिग के लिए जा रहे थे।”

एंजी ने कहा, “वह मुझ पर भड़क उठी और मैंने भी तपाक से कहा कि ‘मुझसे इस तरह बात मत करना।’ अचानक डेविड उस कमरे से गुजरे। उन्होंने अपने दोनों हाथों से मेरी गर्दन पकड़ी और मेरा गला दबाना शुरू कर दिया। वह बहुत गुस्से में थे। वह जोर से गला दबाने लगे। मेरे हाथ पांव फूल गए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493