हैदराबाद/तिरुवनंतपुरम, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मलयालम की प्रसिद्ध अभिनेत्री कल्पना का सोमवार को हैदराबाद के एक होटल में निधन हो गया।
फिल्म निर्देशक शिबी मलयिल ने इसकी जानकारी दी।
मलयिल का कहना है कि कल्पना होटल में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
कल्पना (50) ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, वह हैदराबाद में एक निजी कार्यक्रम के लिए थीं।
कल्पना ‘तानीचल्ला नजान’ फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वषश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।
प्रसिद्ध अत्रिनेत्रियां उर्वशी और कलारंजनी उनकी बहनें हैं।
dharmpath.com dharmpath