डेविस कप : अर्जेटीना ने जीता खिताब

जागरेब (क्रोएशिया), 28 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने क्रोएशिया को 3-2 से हराते हुए डेविस कप खिताब जीत लिया है। यह अर्जेटीना का पहला डेविस कप खिताब है।

क्रोएशिया ने रविवार को 2-1 की बढ़त के साथ मुकाबलों की शुरुआत की लेकिन रविवार को उसे दोनों ही उलट एकल मुकाबलों में हार मिली।

दिन का पहला उलट एकल मैच अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने जीता। पोटरो ने मारिन सिलिक को 6-7(4), 2-6, 7-5, 6-4, 6-3 से हराया। यह मैच चार घंटे 53 मिनट चला।

इसके बाद अर्जेटीना के फ्रेडरिको डेलबोनिस ने इलो कार्लोविक को 6-3, 6-4, 6-2 से हराते हुए अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी।

इस जीत ने लम्बे समय से यह खिताब जीतने के अर्जेटीना के सपने को साकार कर दिया। अर्जेटीना इससे पहले 2005 में भी फाइनल में पहुंचा था लेकिन वहां उसे क्रोएशिया के हाथों हार मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493