डॉक्टरेट उपाधि समारोह में हिस्सा लेने से चूक सकती हैं प्रियंका

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, लेकिन प्रियंका घने कोहरे के कारण इस ‘खास आयोजन’ में शामिल होने से चूक सकती हैं।

प्रियंका इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्हें रविवार को समारोह में भाग लेने के लिए बरेली पहुंचना था।

उन्होंने ट्वीट किया, “मौसम के देवी और देवताओं कृपया कुछ करें और आसमान साफ करें। मुझे बरेली जाना है! कोहरा कम करें।”

उन्होंने कहा, “मैं विश्वास नहीं कर सकती कि एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) यह कहते हुए मुझे उड़ने नहीं देगा कि यह सुरक्षित नहीं है। मुझे बुरा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत खास पल होना था। वाकई मुझे इस समारोह की बहुत उत्सुकता है। बरेली मुझे बुला रहा है।”

विश्वविद्यालय के चांसलर केशव कुमार अग्रवाल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री को सम्मानित करने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493