बाली : ज्वालामुखी स्फोट से वातावरण में धुएं, राख का गुबार

जकार्ता, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित माउंट अगुंग ज्वालामुखी में रविवार को हुए स्फोट के कारण काफी ऊंचाई तक घना धुआं और राख का गुबार भर गया है।

राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा, “स्फोट सुबह 10.05 बजे हुआ और आसपास घना धुआं भर गया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बीएनपीबी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा, “स्फोट करीब 10 मिनट तक चला। स्फोट के बाद सफेद रंग का धुआं ज्वालामुखी से निकलता हुआ दिखा।”

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी की गतिविधियां फिलहाल तीव्र बनी हुई हैं।

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने 27 नवंबर को हाई अलर्ट जारी कर दिया था।

ज्वालामुखी के निकट बसे गांवों में शनिवार को स्फोट के कारण राख की बारिश देखी गई।

माउंट अगुंग में ज्वालामुखी की गतिविधियां पिछले 54 सालों की निष्क्रियता के बाद इस साल सितंबर से जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493