डॉर्टमंड ने जीता जर्मन सुपर कप का खिताब

डॉर्टमंड, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बोरुशिया डॉर्टमंड ने शनिवार देर रात यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी बायर्न म्यूनिख को 2-0 से मात देकर जर्मन सुपर कप का खिताब जीता।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस मैच में मेजबान टीम के लिए स्ट्राइकर पाको अल्कासेर और जाडोन सांचो ने गोल दागे।

इस जीत के साथ ही डॉर्टमंड ने सुपर कप में बायर्न के लगातार तीन साल से चले आ रहे खिताबी जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका मिला, लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया।

डॉर्टमंड ने दूसरे हाफ में दमदार शुरुआत की और 48वें मिनट में जाडोन सांचो के पास पर शानदार गोल करते हुए अल्कासेर ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मेजबान टीम अपनी बढ़त को दोगुना करने में भी कामयाब रही। 69वें मिनट में सांचो को मौका और इस बार उन्होंने खुद गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493