डॉर्टमुंड ने स्टटगार्ट को 3-1 से हारया

बर्लिन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबॉल क्लब डॉर्टमुंड ने लगातार तीसरी बार जर्मन कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। डॉर्टमुंड ने मंगलवार को स्टटगार्ट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बर्लिन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबॉल क्लब डॉर्टमुंड ने लगातार तीसरी बार जर्मन कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। डॉर्टमुंड ने मंगलवार को स्टटगार्ट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

डॉर्टमुंड की तरफ से मार्को रेयुस, पिअर एमेरिक, अयुवामेयांग और हेनिरक मख्हिटारयान ने गोल किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मार्को ने डॉर्टमुंड को पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त दिला दी।

एक गोल से पीछे चल रही स्टटगार्ट ने गोल करने की काफी कोशिशें कीं। उनकी मेहनत 21वें मिनट में सफल हुई जब लुक्स रुप्प ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

डॉर्टमुंड को हालांकि दूसरे गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 31वें मिनट में एमिरेक ने अपना पहला और टीम का दूसरा गोल कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया।

मध्यांतर के बाद स्टटगार्ट ने डॉर्टमुंड पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उनके गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए स्टटगार्ट को गोल नहीं करने दिया।

अंतिम क्षणों में हेनिरक ने डॉर्टमुंड के लिए तीसरा गोल कर टीम की जीत तय कर दी।

जीत के बाद डॉर्टमुंड के कोच थॉमस टुचल ने कहा, “हमने दूसरे हाफ में काफी मौके गंवाए, लेकिन फिर भी अच्छा खेला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493