डॉलर की मजबूती से सोने के मूल्य में गिरावट

शिकागो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। डॉलर की मजबूती के बीच न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 4.6 डॉलर या 0.42 फीसदी घटकर प्रति औंस 1,088.70 डॉलर रह गया।

डॉलर सूचकांक शुक्रवार को 0.45 फीसदी वृद्धि के साथ 97.60 पर देखा गया। उल्लेखनीय है कि सोने और डॉलर परस्पर विपरीत दिशा में चलते हैं। यदि डॉलर में तेजी रहेगी, तो सोने का वायदा भाव कम होगा।

बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की घोषणा के बाद डॉलर में तेजी आई है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका में बेरोजगारी दर घट रही है।

विश्लेषक के मुताबिक, फेड को श्रम बाजार की स्थिति और बेहतर होने तथा महंगाई दर उसके दो फीसदी के लक्ष्य तक पहुंचने का इंतजार है। उसके बाद वह दर में वृद्धि करेगा।

इस बीच गुरुवार को अमेरिकी सरकार के ताजा आंकड़े के मुताबिक, अमेरिका की विकास दर 2.3 फीसदी चल रही है, जो उम्मीद से कम है।

चांदी की सितंबर डिलीवरी का भाव भी 4.7 सेंट या 0.32 फीसदी घटकर प्रति औंस 14.696 डॉलर पर बंद हुआ। प्लैटिनम की अक्टूबर डिलीवरी का भाव हालांकि 5 डॉलर या 0.51 फीसदी बढ़कर 989.90 डॉलर पर बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493