जापान की बेरोजगार दर बढ़ी

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में जून महीने में बेरोजगारी दर बढ़कर 3.4 फीसदी हो गई। सरकारी आंकड़े के मुताबिक गत पांच महीनों में पहली बार वृद्धि दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि महिलाओं में बेरोजगारी दर इस बीच 0.1 फीसदी बढ़कर 3.1 फीसदी और पुरुषों में यह 3.6 फीसदी पर बरकरार रही।

रोजगार उपलब्धता में मई से जून महीने में कोई अंतर नहीं आया। आलोच्य अवधि में रोजगार उपलब्धता 1.19 फीसदी बनी रही, जिसका मतलब है नौकरी चाहने वाले हर 100 लोगों के लिए 119 रिक्तियां उपलब्ध।

आंतरिक मामले और संचार मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि श्रम बाजार में निरंतर सुधार हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493