शिकागो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स डिवीजन पर सोने के वायदा मूल्य में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि डॉलर के कमजोर होने के कारण हुई है।
शिकागो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स डिवीजन पर सोने के वायदा मूल्य में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि डॉलर के कमजोर होने के कारण हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का सर्वाधिक सक्रिय ठेका 6.4 डॉलर (0.55 प्रतिशत) बढ़कर प्रति औंस 1,159.60 डॉलर हो गया।
इस सप्ताह के दौरान सोने का वायदा मूल्य 4.21 प्रतिशत बढ़ गया। यह वृद्धि इस वर्ष 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है।
सोना मजबूत इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट हुई और डॉलर सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। यह सूचकांक प्रमुख मुद्राओं के बॉस्केट के मुकाबले डॉलर का एक पैमाना है।
सोना और डॉलर की दिशा विपरीत होती है। डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट और डॉलर में गिरावट से सोने में मजबूती होती है।
शेयरों में गिरावट और डॉलर की कमजोरी पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के इन मजबूत संकेतों का असर है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दर सितंबर में नहीं बढ़ेगी।
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में वृद्धि के कारण निवेशक सोने से दूर भागते हैं और लाभ वाली संपत्तियों की ओर झुकते हैं, क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता।
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में जून 2006 से कोई वृद्धि नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath