डॉलर में मजबूती से तेल कीमतों में गिरावट

न्यूयॉर्क, 31 जुलाई (आईएएनएस)। डॉलर में मजबूती की वजह से तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की सितंबर वायदा भाव आपूर्ति 27 सेंट घटकर 48.52 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का वायदा सितंबर आपूर्ति सात सेंट घटकर 53.31 डॉलर पर बंद हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस साल के अंत में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती आई है।

हालांकि, तेल की कीमतों में उतनी गिरावट नहीं आई है, जितनी वैश्विक आपूर्ति घटने की वजह से उम्मीद जताई जा रही थी।

ऊर्जा सूचना प्रशासन की साप्ताहिक रपट के मुताबिक, अमेरिकी कच्चे तेल की आपूर्ति पिछले सप्ताह 42 लाख बैरल घटकर 45.97 करोड़ बैरल हो गई है,जो एक से अधिक साल पहले की तुलना में 9.23 करोड़ बैरल अधिक है।

इस सप्ताह में एक दिन में अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 145,000 बैरल घटकर 94.13 लाख बैरल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493