बीजिंग को शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी मिलने पर ब्रिटेन की बधाई

बीओए के मुख्य कार्यकारी बिल स्वीनी ने कहा, “शीतकालीन ओलंपिक 2022 के आयोजन स्थल के रूप में बीजिंग के चुनाव पर बीजिंग और वहां के निवासियों को बधाई। टीम जीबी के पास बीजिंग के बेहतरीन स्टेडियम, मित्रवत लोग और ओलंपिक 2008 में खेलों की बेहतरीन यादें हैं। मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि दुनिया भर के एथलीटों के लिए बीजिंग बेहतरीन शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन करेगा।”

उन्होंने कहा, “हम बीजिंग को तैयारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं और टीम जीबी एक बार फिर बीजिंग में प्रतिस्पर्धा का इंतजार कर रहा है।”

मलेशिया के कुआलालंपुर में शुक्रवार को हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन के मतदान में बीजिंग ने मेजबानी की दौड़ में एक मात्र अन्य उम्मीदवार कजाकिस्तान के अल्माटी शहर को हराया। इसके साथ ही बीजिंग ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन कराने वाला अकेला देश बन गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493