डॉलर में यूरो के मुकाबले गिरावट

न्यूयार्क, 11 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के राहत पैकेज विस्तार और भविष्य में दर और नहीं घटाने के फैसले के बाद डॉलर में यूरो के मुकाबले कमजोरी दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईसीबी ने गुरुवार के फैसले में यूरो क्षेत्र के लिए रिफायनेंसिंग ऑपरेशंस ब्याज दर पांच आधार अंक घटाकर शून्य फीसदी कर दिया, जो रिकार्ड निचला स्तर है।

बैंक ने अपने संपत्ति खरीदारी कार्यक्रम का 60 अरब यूरो (66.81 अरब डॉलर) मासिक से विस्तार कर 80 अरब यूरो (89.08 अरब डॉलर) मासिक करने का भी फैसला किया, जो अप्रैल से शुरू होगा।

ईसीबी के अध्यक्ष मारियो द्राघी ने हालांकि कहा कि कई वर्षो से जारी दर कटौती का दौर अब आखिरकार रुक सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कम ब्याज दर का यह चरण लंबे समय तक बना रहेगा तथा इसे और घटाने की जरूरत नहीं होगी।

इस घोषणा के बाद यूरो डॉलर के मुकाबले 1.8 फीसदी मजबूत हो गया।

प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर का मूल्यांकन करने वाला डॉलर इंडेक्स 1.04 फीसदी गिरावट के साथ 96.159 पर बंद हुआ।

न्यूयार्क के आखिरी समय के कारोबार में यूरो 1.1010 डॉलर से मजबूत होकर 1.1206 डॉलर का हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493