डॉ. राजू वैश्य को प्रतिष्ठित डॉ. बी. सी. रॉय ओरेशन पुरस्कार

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजू वैश्य को वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित डॉ. बी. सी. रॉय ओरेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन्हें गत सप्ताहांत जबलपुर में आयोजित मध्य प्रदेश आईएमए के दो दिवसीय 63वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया गया। डॉ. वैश्य यहां अपोलो अस्पताल में कार्यरत हैं।

अस्पताल की तरफ से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, डॉ. वैश्य ने यह पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है और कहा है कि यह पुरस्कार अन्य लोगों को भी अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस पुरस्कार को अपने वरिष्ठ चिकित्सकों, सहयोगियों और मरीजों को समर्पित किया, जिन्होंने उन्हें क्रमश: प्रेरित किया, हर संभव सहयोग किया तथा उनपर विश्वास किया।

बयान के अनुसार, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ आर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजू वैश्य इंडियन कार्टिलेज सोसायटी और आर्थराइटिस केयर फाउंडेशन (एसीएफ) के अध्यक्ष हैं। उन्हें पिछले दिनों बैंकाक में प्राइड ऑफ एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया था। दुलर्भ किस्म की आर्थोपेडिक शल्य क्रियाओं को सफल अंजाम देने के लिए उनका नाम 2012, 2013, 2014 और 2016 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493