जोहांसबर्ग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एलन डोनाल्ड ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें जून-2011 में दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीए) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।
सीए के अनुसार डोनाल्ड ने कहा, “विश्व कप-2015 के बाद मेरे पास भविष्य के बारे में सोचने के लिए कुछ समय था और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि आगे बढ़ने का यह सही समय है। खिलाड़ी के तौर पर करियर समाप्त होने के बाद मैं हमेशा से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ काम करना चाहता था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह मौका मिला।”
सीए की विज्ञप्ति के अनुसार अगले कुछ दिनों में नए गेंदबाजी कोच के बारे में कोई फैसला ले लिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को जुलाई में बांग्लादेश का दौरा करना है।
dharmpath.com dharmpath