डोपिंग मामले में मो फाराह से 5 घंटे हुई पूछताछ

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष ब्रिटिश धावक एवं दो बार ओलम्पिक विजेता रहे मो फाराह से अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने डोपिंग के संदिग्ध उनके कोच एल्बटरे सालाजार के संबंध में उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की।

समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर प्रसारित रपट के अनुसार, यूएसएडीए के वकील बिल बॉक ने शनिवार को पांच घंटे तक पूछताछ की।

तीन बार विश्व चैम्पियन रह चुके मो फाराह के हालांकि जांच के दायरे में होने का कोई सुराग नहीं है और फाराह ने किसी तरह की गड़बड़ी से हमेशा इनकार किया है।

फाराह के कोच सालाजार पर डोपिंग से जुड़े कई नियमों के उल्लंघन का आरोप है। उन्होंने 2002 में अमेरिकी धावक गालेन रप पर टेस्टोस्टेरोन का इस्तेमाल किया था। उस समय गालेन सिर्फ 16 वर्ष के थे।

सालाजार पर डोपिंग के आरोप लगने के बाद फाराह ने बीते शुक्रवार को पहली बार इंग्लैंड में डायमंड लीग में हिस्सा लिया और 3,000 मीटर स्पर्धा जीतने में सफल रहे।

ओलम्पिक स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद दर्शकों से मिले प्रोत्साहन पर फाराह ने कहा, “यहां मौजूद दर्शकों की संख्या शानदार है और पिछले कुछ महीनों से लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।”

फाराह लंदन ओलम्पिक-2012 में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक विजेता रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493