नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रवाना होंगे। कर्नाटक में वह मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति सचिवालय से जारी बयान के मुताबिक, वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस (निमहंस) की जीर्णोद्धार की गई सांस्कृतिक महत्व वाली इमारत देश को समर्पित करेंगे।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मुखर्जी मैसूर विश्वविद्यालयों में छात्रों को संबोधित करेंगे। मैसूर से वह बेंगलुरु जाएंगे, जहां पर कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (केसीसीआई) 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे।”
राष्ट्रपति मंगलवार को कालाबुर्गी स्थित कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath