डोपिंग मामलों का विश्व कप के आयोजन पर असर नहीं : रूसी खेल मंत्री

मास्को, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने कहा है कि डोपिंग मामलों का 2018 फीफा विश्व कप मेजबानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

समाचार एजेंसी तास ने मुतको के हवाले से लिखा है, “डोपिंग मामलों का विश्व कप या फिर विश्व चैम्पियनशिप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

दिसम्बर 2014 में शुरू हुए डोपिंग मामलों ने रूस का नाम खराब किया है। हाल के दिनों में दर्जनों रूसी एथलीट डोपिंग में फंसे हैं।

रूस ने विश्व कप की मेजबानी के लिए 11 शहरों का चयन किया है। मास्को इनमें से एक है।

विश्व कप के मैच 14 जून से 15 जुलाई के बीच होंगे। रूसी राजधानी में दो स्टेडियम स्थापित हैं, जहां विश्व कप मैच होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493