इंफाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत 12 घंटे की हड़ताल से गुरुवार को मणिपुर और म्यांमार की सीमा पर व्यापार पूरी तरह थम गया।
यह हड़ताल राज्य के होलेनफाई गांव के निकट बुधवार को हुए पांच बम विस्फोटों के विरोध में किया गया है। विस्फोटों में असम रायफल्स के तीन जवान घायल हो गए। जवान हालांकि खतरे से बाहर बताए गए हैं।
हड़ताल के कारण इंफाल शहर से सीमावर्ती शहर मोरेह के बीच ट्रांस-एशियन राजमार्ग पर सभी व्यापारिक गतिविधियां थम गईं।
हड़ताल के कारण सैकड़ों पर्यटक इंफाल और मोरेह में फंसे रहे।
मोरेह के पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि हड़ताल के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
dharmpath.com dharmpath