डोभाल भारतीय मंत्रियों के दौरे से पहले यांग से मिले (लीड-1)

गौरव शर्मा

गौरव शर्मा

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दो भारतीय मंत्रियों के अप्रैल में महत्वपूर्ण दौरे और जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली महत्वपूर्ण मुलाकात से पहले शुक्रवार को चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिची से मुलाकात की।

डोभाल ने यांग से शंघाई में मुलाकात की और दोनों देशों के आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बीजिंग में भारतीय दूतावास ने कहा, “दोनों पक्ष उच्च स्तरीय विनिमय की गति को बनाए रखने पर सहमत हुए, जिससे भारत व चीन के बीच विकास भागीदारी की पूरी संभावना हासिल किया जा सके।”

दोनों की पिछली मुलाकात दिसंबर में सीमा वार्ता के 20वें दौर में अपने-अपने देश के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर नई दिल्ली में हुई थी।

भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 24 अप्रैल को बीजिंग में होंगी, जहां वे अपने समकक्षों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

मोदी जून में शंघाई सहयोग शिखर सम्मलेन के दौरान शी से मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493