नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से जब्त ड्रग्स की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा, “अपराध शाखा ने ड्रग्स तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 430 ग्राम हेरोइन और 105 ग्राम कोकीन जब्त की गई है।”
उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त ड्रग्स की कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है।”
पुलिस ने कहा कि नाइजीरियाई नागरिक इजरायल एचेम और डार्लिगटन चेमेजी और दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके का निवासी मोहम्मद धाबिर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath