ड्रग तस्कर का साक्षात्कार बड़ी विफलता : सीन पेन

लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सीन पेन जिन्होंने मेक्सिकी ड्रग तस्कर एल चापो के साथ अपने साक्षात्कार को पहले एक असफलता बताया था, उनका कहना है कि असल में वह कहना चाहते थे कि वह ‘एक बेहद अच्छी असफलता थी।’

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन ने शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में आरएसए साइबर सुरक्षा सम्मेलन में अपने साक्षात्कार से संबंधित लेख के बारे में अपनी टिप्पणी को स्पष्ट किया है।

पेन ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में महसूस किया है कि मेरी बातों को शाब्दिक तौर पर लिया जाता है। ‘असफलता’ से मेरा मतलब था कि मैं उनसे यह कहलवाना चाहता था, ‘ओह यह असफल हुआ’ और वह उस बारे में ही बातें करते रहते। मैं हर रोज घर में बैठकर उन्हें इस बारे में बात करते देखता हूं। वह एक बहुत अच्छी असफलता थी।”

ड्रग तस्कर के साथ सीन के साक्षात्कार के बाद यह इंटरनेट पर बेहद चर्चा में आ गया था।

’60 मिनट़्स’ पर चार्ली रोज के साथ साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अपना लेख विफल लगा था, क्योंकि इस विषय पर बड़ी चर्चा शुरू नहीं हो सकी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493