ड्रा से कैरेबियाई टीम का मनोबल बढ़ा : स्मिथ

सेंट जॉर्ज्स (ग्रेनाडा), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज डेवन स्मिथ ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने पूरे दिन बल्लेबाजी कर जिस प्रकार मैच ड्रा कराया इससे टीम का मनोबल और बढ़ा है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की इस श्रृंखला के शुरू होने से पूर्व कैरेबियाई टीम को कमजोर आंका जा रहा था। इंग्लैंड टीम अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज है जबकि वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर है।

स्मिथ के अनुसार, “कई प्रशंसकों को लग रहा था कि हम हार जाएंगे। हमारे खिलाड़ियों ने हालांकि खुद में विश्वास कायम रखा और क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए मैच बचाना शानदार रहा। हम अब दूसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं। “

स्मिथ ने कहा, “यह मेरे साथ-साथ पूरे टीम का मनोबल बढ़ाने वाली बात है।”

उल्लेखनीय है कि स्मिथ ने भी इस मैच में 65 रनों की पारी खेली और मैच के चौथे दिन दूसरे विकेट के लिए डारेन ब्रावो के साथ 83 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493