मियामी, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर ड्रेक और गायिका रिहाना ने एक प्रस्तुति के दौरान एक-दूसरे को किस देकर अपने प्यार की पुष्टि कर दी।
मियामी, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। रैपर ड्रेक और गायिका रिहाना ने एक प्रस्तुति के दौरान एक-दूसरे को किस देकर अपने प्यार की पुष्टि कर दी।
ड्रेक ने अपने प्रशंसकों को बुधवार को मियामी में ‘समर सिक्सटीन टूर’ में प्रस्तुति के दौरान चौंका दिया, जब वे रिहाना को साथ लेकर स्टेज पर आए।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े ने मंच पर जैसे ही चुंबन लेना शुरू किया, वहां मौजूद लोग पागल हो उठे।
रिहाना मंच पर अपने प्रेमी के साथ प्रस्तुति देते हुए काफी इठला रही थीं। उनके चाहनेवालों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया।
इस दौरान रिहाना छोटे काली कपड़ों में अपने प्रेमी के साथ थी।
dharmpath.com dharmpath