न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

वेलिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

वेलिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के बाद सुनामी को लेकर चेतावनी भी जारी की गई।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के मुताबिक, यह भूकंप का केंद्र समुद्र में 55 किलोमीटर की गहराई में रहा।

नागरिक सेवा अधिकारियों ने बताया कि भूकंप तड़के 4.37 बजे आया और इसके बाद लगभग छह बजे संभावित सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की।

इस संदर्भ में जारी बयान के मुताबिक, “सूनामी को लेकर चेतावनी कई घंटों तक जारी रही।”

लोगों को इस संबंध में आगामी सूचना के लिए रेडियो सुनने और टीवी देखने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493