ड्रोन पकड़ने वाले उपकरण जल्द

न्यूयॉर्क, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मिशिगन टेक्नॉलॉजी विश्वविद्यालय के एक मेकेनिकल इंजीनियर और एसोसिएट प्रोफेसर ने ऐसे उपकरण का विकास किया है, जो अवैध ड्रोन विमानों को पकड़ सकता है।

मो रस्टगार ने ड्रोन पकड़ने वाला एक उपकरण डिजाइन किया है, जो सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई यातायात और खेल कार्यक्रमों के लिए खतरा पैदा करने वाले अवैध ड्रोन का पीछा कर सकता है, पकड़ सकता है और उसे हासिल कर सकता है।

इस ड्रोन उपकरण को जमीन पर से नियंत्रित किया जा सकता है। यह उपकरण अवैध ड्रोन दिखने पर उसका पीछा कर सकता है और अपने बड़े और मजबूत जाल में उसे फंसा कर वापस ला सकता है।

यह 40 फुट की दूरी से अपने जाल फेंकता है ताकि तेजी से उड़ रहे छोटे-बड़े ड्रोन को फंसा सके। उसके बाद यह उसे एक सामान की तरह उठाकर निर्धारित स्थान पर ले आता है।

रस्टगार बताते हैं कि इसके जाल की पकड़ बहुत मजबूत है। इसकी डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि यह उड़ रहे ड्रोन को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ सके।

इस शोध में शामिल दल के अन्य सदस्य हैं शोध इंजीनियर इवानद्रो फिकान्हा, पीएचडी छात्र गिलहर्मे रिबेरो और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट रुयू कांग और डीन कीथली।

यह शोध पत्रिका साइंस डेली में प्रकाशित हुआ है और इसे मिशिगन टेक्नॉलॉजी विश्वविद्यालय ने करवाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493