ड्वेन जॉनसन ने बेटी के जन्म को बताया ‘सबसे अद्भुत अनुभव’

लॉस एंजलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने कहा कि लंबे समय से उनकी महिला मित्र रहीं लॉरेन हैशिएन के उनकी बेटी को जन्म देने के बाद से महिलाओं और मांओं को देखने का उनका नजरिया हमेशा के लिए बदल गया है।

उनकी बेटी टिआना जिआ दो माह की हो गई है।

पीपुल्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को लाइव विद केली एंड रेयान में ‘स्काईस्क्रेपर’ स्टार (46) ने सबसे छोटी बेटी के जन्म के समय प्रसव कक्ष में रहने के अपने अनुभव के बारे में बताया।

जॉनसन (46) ने कहा, “मैं कहूंगा कि वह मेरा अब तक का सबसे अद्भुत अनुभव था।”

उन्होंने कहा, “मैं लॉरेन, महिलाओं और मांओं को अब पहले से कहीं अलग नजरिये से देखता हूं और यह बहुत सुंदर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493