रियल बेतिस का जापान के तकाशी के साथ करार

टोक्यो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश ला लीगा क्लब रियल बेतिस ने जापान के मिडफील्डर तकाशी इनुई के साथ करार किए जाने की गुरूवार को घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इनुई ने यहां स्पेन दूतावास में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” मैं खुश हूं और मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हूं।”

ऐसा माना जा रहा है कि एक पेशेवर के रूप में 30 साल के तकाशी का यह आखिरी करार हो सकता है। वह बेतिस के साथ तीन साल तक रहेंगे।

तकाशी रूस में जारी फीफा विश्व कप में जापान की ओर से खेल चुके हैं। इससे पहले वह स्पेनिश क्लब एसडी ईबर का हिस्सा थे। ईबर के साथ तीन साल का अनुबंध समाप्त होने के बाद वह रियल बेतिस से जुड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493