दिल्ली – अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उछाल का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने आज 137 दिनों बाद बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ है। नई कीमत आज से लागू होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए से बढ़कर अब 949.5 रुपए हो गई है।
dharmpath.com dharmpath