ढाका में संदिग्ध आतंकवादी मारा गया

ढाका, 18 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शनिवार को पुलिस ने एक जांच चौकी पर हमले की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस (डीएमपी) के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी एक मोटरसाइकिल साथ बांग्लादेश पुलिस की अपराध व आतंकवाद विरोधी इकाई रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के खिलगांव इलाके में स्थित जांच चौकी में तड़के करीब 4.35 बजे विस्फोटकों के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारी ने कहा कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बैग में विस्फोटक थे और इसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

एक दिन पहले शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने ढाका में आरएबी के एक शिविर में खुद को बम से उड़ा दिया था। इस आत्मघाती बम धमाके के बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।

सुरक्षा बलों ने गुरुवार को चटगांव शहर में एक आतंकवादी ठिकाने पर हमला किया था। इस दौरान चार आतंकवादियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493