रजनीकांत की अगली फिल्म में दीपिका नहीं

चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक पा. रंजीत ने सुपस्टार रजनीकांत अभिनीत अगली तमिल फिल्म में दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरों का खंडन किया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

रंजीत ने शुक्रवार शाम ट्विटर पर अपने एक प्रशंसक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने की खबर सरासर झूठी है।

इससे पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि इसी भूमिका को निभाने के लिए राधिका आप्टे के नाम पर विचार हो रहा है।

रंजीत और रजनीकांत ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘कबाली’ में साथ काम किया था।

फिल्म के विषय के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का निर्माण धनुष करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493