मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ढिशूम’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अभिनीत फिल्म का ट्रेलर दमदार और मारधाड़ से भरपूर है।
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ढिशूम’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नाडीज अभिनीत फिल्म का ट्रेलर दमदार और मारधाड़ से भरपूर है।
वरुण ने बुधवार को अपने ट्विटर पर ट्रेलर का यूट्यूब लिंक साझा किया।
फिल्म का ट्रेलर भारतीय बल्लेबाज के साथ क्रिकेट पिच के साथ शुरू होता है। इसमें जॉन विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एजेंट कबीर शेरगिल की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर करीब तीन मिनट का है।
बॉलीवुड में इस फिल्म से वापसी कर रहे अक्षय खन्ना नाकरात्मक भूमिका में हैं।
फिल्म का ट्रेलर पीवीआर की 550 स्क्रींस पर दिखाया गया।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित फिल्म में साकिब सलीम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह फिल्म 2013 की मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ की रीमेक है, जो 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath