मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने यहां बुधवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘ढिशूम’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रस्तोता की भूमिका निभाई।
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने यहां बुधवार को आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘ढिशूम’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रस्तोता की भूमिका निभाई।
यह पहला मौका है जब अभिनेत्री ने किसी ट्रेलर लॉन्च की मेजबानी की है।
जैकलीन ने एक बयान में कहा, “ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रस्तोता बनकर मुझे काफी मजा आया। मैंने पहली बार यह किया है और मुझे खुशी है कि मैंने ‘ढिशूम’ के लिए यह किया है, जो मेरे दिल के काफी करीब है।”
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के कलाकारों के अलावा निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक रोहित धवन भी मौजूद थे।
फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। करीब चार साल से बड़े पर्दे से दूर रहे अभिनेता अक्षय खन्ना ‘ढिशूम’ के जरिए फिल्म जगत में लौट रहे हैं।
फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और साकिब सलीम भी हैं।
dharmpath.com dharmpath