अबू धाबी, 3 मार्च (आईएएनएस)। यहां आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने बताया कि यह जादू की तरह है।
वरुण ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘ढिशूम’ की टीम ने अबू धाबी को अलविदा कहा।”
इससे पहले यहां संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने अपने महल में फिल्म के कलाकारों जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलिन फर्नाडीस का स्वागत किया था।
बताया जाता है कि उनके बीच भारत और अबु धाबी तथा सिनेमा पर भी लंबी चर्चा हुई।
‘ढिशूम’ में 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath