वेनगर को अब भी ईपीएल खिताब जीतने का भरोसा

लंदन, 3 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब आर्सेनल के मैनेजर आर्सीन वेगनर का मानना है कि उनका क्लब इस सीजन में ईपीएल खिताब जीत सकता है।

आर्सेनल के पास ईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसके बावजूद इस क्लब ने इस सीजन में औसत प्रदर्शन किया है। यह क्लब 2003-04 में अंतिम बार ईपीएल चैम्पियन बना था।

साल 2011 में यह क्लब खिताब के काफी करीब पहुंचा था, लेकिन मार्च-अप्रैल के बीच खराब प्रदर्शन ने उसे खिताब से दूर कर दिया था। उस साल यह क्लब चौथे स्थान पर रहा था।

वेनगर मानते हैं कि उस समय के कुछ खिलाड़ियों ने पूरे मन से टीम का साथ नहीं दिया और इसी कारण क्लब खिताब से दूर रह गया था।

इस साल हालांकि वेनगर को भरोसा है कि क्लब खिताब तक पहुंच जाएगा। इसका कारण यह है कि क्लब की वित्तीय स्थिति सुधरी है और खिलाड़ी अब खिताब जीतने पर ध्यान लगा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493