तंजानिया के गांव में घुसा तेंदुआ, 3 पर किया हमला

दार एस सलाम, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तंजानिया के हंदेनी जिले के एक गांव में एक तेंदुआ घुस आया, जिसके हमले में तीन लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तांगा स्थानीय पुलिस कमांडर बेनेडिक्ट वाकुल्यांबा ने शनिवार को एक तेंदुए के तीन ग्रामीणों पर हमला करने की पुष्टि की। तेंदुआ हमले के बाद भाग गया।

वाकुल्यांबा ने कहा, “शुक्रवार रात को तेंदुआ गोले गांव में घुस आया और उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।”

पीड़ितों में से एक त्वाहिबु हसन ने कहा कि तेंदुआ शुक्रवार रात को गोले गांव में घुस आया और उसके सामने जो भी ग्रामीण आया, उन पर हमला कर दिया।

एक अन्य पीड़ित हमीसी रशीदी ने कहा कि जब उन्होंने हसन की आवाज सुनी, तब वह उसे बचाने के लिए अपने घर से बाहर आए, लेकिन खुद ही उसका शिकार हो गए।

रशीदी ने कहा, “मैं तब तक तेंदुए से लड़ता रहा, जब तक कि अन्य ग्रामीणों ने आकर उस पर हर उस हथियार से हमला नहीं शुरू कर दिया, जो उनके पास था।”

रशीदी ने कहा, “भागने से पहले तेंदुए ने एक अन्य ग्रामीण पर हमला कर दिया।”

हंदेनी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी हुदी शेहेदादी ने कहा कि तीनों पीड़ितों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत ठीक है।

हंदेनी जिला वन्यजीव अधिकारी मूसा राजाबु ने कहा कि उन्हें संदेह है कि तेंदुआ तटीय क्षेत्र में स्थित बागामोयो जिले के नजदीकी साडान राष्ट्रीय उद्यान से गांव में घुस आया होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493