तंजानिया सैन्य विमान दुर्घटना में 2 सैनिकों की मौत

डोडोमा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिद महासागर में गुरुवार को एक सैन्य विमान हादसे में तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स (टीपीडीएफ) के दो सैनिकों की जान चली गई।

टीपीडीएफ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में इस्तेमाल किया जाने वाला विमान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो पायलट सवार थे, जो लेफ्टिनेंट कर्नल ताकिसियो ब्रूनो नदोंगरो और कप्तान गॉडेंस पीटर हामिस हैं।

टीपीडीएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूर्वोत्तर तटीय शहर दार अस सलाम के बुन्दया द्वीप की ओर से आ रहे विमान के दोनों चालक रास्ता भटक गए।

टीपीडीएफ के अनुसार, दुर्घटना का कारण इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जब तक पायलटों को इसका पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, “विमान समुद्र में डूब गया। टीपीडीएफ के सैनिक सैन्य नौकाओं की मदद से घटनास्थल पर मृत पायलटों के शवों की तलाश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493