तंजील के हत्यारों को कानून के कठघरे में लाया जाए : राहुल

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी तंजील अहमद के हत्यारों को उनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, “पठानकोट आतंकवादी हमले सहित कई अहम आतंकवादी हमलों की जांच कर रहे एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की नृशंस हत्या बेहद चौंकाने वाली है।”

उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी हत्या के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के कठघरे में खड़ा करना चाहिए।”

तंजील अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शनिवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करीब सहसपुर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। उन्हें 20 से ज्यादा गोलियां मारी गई थीं। इस हमले में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस ने इस हत्या को एक सुनियोजित हमला बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493