वाशिंगटन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी एयरलाइन कंपनी डेल्टा ने सोमवार को कहा कि उसके वैश्विक कंप्यूटर प्रणाली में खराबी के कारण सभी उड़ानें रोक दी गई है।
एयरलाइन ने अपने असंतुष्ट ग्राहकों को दिए गए जवाब में ट्वीट कर कहा, “हर जगह हमारी प्रणाली खराब चल रही है।”
सीएनएन ने एयरलाइन के हवाले से कहा, “उम्मीद है कि यह लंबी नहीं खिंचेगी।”
इस एयरलाइन के दुनियाभर के यात्री विभिन्न एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और वे ट्वीट कर अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं।
बीबीसी ने बताया कि डेल्टा की वेबसाइट के मुताबिक यह कंपनी हर साल 18 करोड़ यात्रियों को विमान सेवा प्रदान करती है और इसमें करीब 80,000 कर्मचारी काम करते हैं।
इसका मुख्यालय अमेरिका के जार्जिया राज्य के अटलांटा में है। इसकी शुरुआत 1920 में एक फसलों पर छिड़काव करने वाली कंपनी के रूप में हुई थी।
dharmpath.com dharmpath